फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बूंद जिंदगी से पोलियो से बचाव, 6.84 लाख बच्चों का हुआ टीकाकरण

Arun Parashar Updated Tue, 07 Jul 2026 04:22 PM IST

आगरा में स्वास्थ्य विभाग का पल्स पोलियो अभियान संपन्न हो गया। अंतिम दिन छूटे बच्चों का घर-घर जाकर टीकाकरण कराया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में करीब पांच साल तक के 6.84 लाख बच्चे हैं। 28 जून से अभियान शुरू हुआ था। 6.52 लाख को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। सोमवार को टीम ने घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को ड्रॉप पिलाई। करीब 32 हजार बच्चे रिश्तेदारी में गए थे, जिन्होंने वहां पर ही ड्रॉप पी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अब भी पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के मरीज मिल रहे हैं। आगरा अंतरराष्ट्रीय शहर है, ऐसे में यहां खतरा रहता है। इसके चलते बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलानी जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें