आगरा नगर निगम 1700 करोड रुपए का बजट पेश करने जा रहा है लेकिन आम लोगों को पीने का पानी भी मयस्सर नहीं है। एक तरफ नगर निगम सदन की बैठक शुरू होने वाली थी, उससे पहले ही मोहनपुरा क्षेत्र के लोग नगर निगम के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए आए। 11 बजे से शुरू होने वाला नगर निगम सदन इस वजह से 11:30 बजे तक शुरू नहीं हो पाया। मेयर, नगर आयुक्त समेत अधिकारी और पार्षद बाहर ऑफिस में ही बैठे रहे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद वह सदन में आए।