छात्र संघ चुनाव बहाल करने के लिए शनिवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की कैंटीन से लेकर कुलपति कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। छात्रों ने रोष जताते हुए कहा कि हम जब समस्या का ज्ञापन सौंपने आते हैं, तब कुलपति नहीं होती हैं। इसके चलते वहां से निकलकर वे कुलसचिव कार्यालय प्रदर्शन करने गए।