फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, सड़क किनारे बैठकर किया सुंदरकांड का पाठ

अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Dec 2025 10:56 PM IST

आगरा के ग्वालियर रोड रोहता चौराहे पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की तरफ से अनोखा प्रदर्शन किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क किनारे बैठकर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। किसान सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। करीब एक घंटे तक कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसानों में आक्रोश फैल गया। हाईवे को बंद करने का प्रयास किया गया, इसके बाद थाना मलपुरा और सदर का पुलिस फोर्स पहुंच गया। किसानों को समझा बूझाकर शांत कराया। एसीपी सदर इमरान अहमद, नायब तहसीलदार सदर रजनीश रंधावा मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें