फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बनेगा मेगा आयुष मेडिकल कॉलेज! मुफ्त इलाज, 400 बेड अस्पताल और योगशाला की सुविधा

आगरा में आयुष मेडिकल कॉलेज लंबे समय प्रस्तावित है। जमीन चिह्नित नहीं होने के कारण प्रस्ताव अटका हुआ था। ऐसे में पूर्व जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रुनकता के अकबरा गांव में 5.45 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है। ये बंजर जमीन है और इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी थी। अब लोक निर्माण विभाग की टीम ने इसका सर्वे किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए टीम ने सर्वे कर लिया है। इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। ये तैयार होने पर प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। पढ़ाई के अलावा लोगों को मिलेगा निशुल्क इलाज आयुष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी, बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी, बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी, बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज की पढ़ाई होगी। इनमें 100-100 सीटें प्रस्तावित हैं। मरीजों के इलाज के लिए 400 बेड भी होंगे। योगशाला भी होगी। मरीजों को इलाज और सर्जरी की सुविधा निशुल्क मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें