फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 154 केंद्रों पर पुलिस पहरा, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी; डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने ये कहा

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 02:25 PM IST

आगरा। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। परीक्षा में केवल वही क़क्ष निरीक्षक प्रवेश पाएंगे जिनके पास वैध आई-कार्ड होगा, आई-कार्ड के बिना किसी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिले के सभी 154 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी, अति संवेदनशील केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भी रहेंगे डीएम अरविद मल्लप्पा बंगाली ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखी जानी चाहिए, बिजली की समस्या का पूर्वाभास कर पावर बैंक उपलब्ध रहना चाहिए और सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नकल अधिनियम 2024 के तहत नकल करते पकड़े जाने पर एक करोड़ रुपये जुर्माना और आजीवन जेल हो सकती है। परीक्षा संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से 3630 और बेसिक शिक्षा विभाग से 3325 कर्मियों को तैनात किया गया है। बैठक में एडीएम सिटी यमुनाधर घर, डी आई ओ एस चंद्रशेखर समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी और परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें