फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बार मुठभेड़, 29 मुकदमे...पुलिस ने गिरफ्तार किया अंतरराज्यीय चोर, पांच लाख रुपये बरामद

अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Dec 2025 05:17 PM IST

आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय शातिर चोर राजू पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी के गहनों को बेचकर प्राप्त 5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राजू के खिलाफ पूर्व में 29 मुकदमे दर्ज हैं और दो बार मुठभेड़ भी हो चुकी है। बीते दिनों कैलाश विहार, दयालबाग में घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 55 हजार रुपये चोरी किए गए थे। मुखबिर की सूचना पर खासपुर चौराहे के पास से गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपी ने साथी लवकुश उर्फ कूका के साथ वारदात स्वीकार की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें