फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्पताल से मरीज के तीमारदार का बैग चोरी, पुलिस ने सीसीटीवी से खोज निकाला चोर; आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अस्पताल से मरीज के तीमारदार का बैग चोरी करने वाले चोर अरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 1420 रुपये बरामद किए हैं। पीड़ित मोनू कुमार का बैग 11 जून को रीना दयाल अस्पताल के प्रतीक्षा क्षेत्र से चोरी हुआ था। बैग में 5,000 रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चोर की शिनाख्त की। मुखबिर की सूचना पर 25 जून को अरमान को कालिंदी विहार क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में अरमान ने चोरी कबूल की और बताया कि उसने 5,000 रुपये खर्च कर दिए थे। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि थाना ट्रांस यमुना की 100 फुटा रोड अब्बास गली निवासी अरमान पर पहले भी चोरी के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें