फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सामूहिक एकादशी उद्यापन में सनातन धर्म के संरक्षण का लिया संकल्प

आगरा। कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में श्री बांके बिहारी सत्संग समिति की ओर से दो दिवसीय 23वां सामूहिक एकादशी उद्यापन श्रद्धा के साथ किया गया। स्थानीय भक्तों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शुभारंभ बांके बिहारी की पूजा से हुई। सुभाष चंद्र शास्त्री ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया। समिति के संयोजक दीपेश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को सनातन धर्म के संरक्षण का संकल्प दिलाया और नई पीढ़ी को सुसंस्कारित बनाने पर विशेष जोर दिया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में धर्म के प्रति आस्था जगाना है। उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आगामी 24वां उद्यापन समारोह 20 व 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप मित्तल, रूपकिशोर बंसल, अनिल अग्रवाल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, सुमन शर्मा, प्रीति सिंह, एसबी मित्तल, अजय अग्रवाल और विकास बंसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें