फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हरियाली तीज पर सजा रंगारंग मंच, पिंकी गोयल बनीं तीज क्वीन; महिलाओं ने खेलों में दिखाया हुनर

आगरा के जगनेर में श्रीगवाल बाबा महिला मण्डल की तरफ से कसबे में हरियाली तीज पर कई कार्यक्रम श्रीराम गार्डन आयोजित किये गये। जिसमें महिलाओं ने खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तीज क्वीन का खिताब श्रीमती पिंकी गोयल ने अपने नाम किया। तो चाट हाट प्रतियोगिता में श्रीमती अनीता मित्तल ने कुशल गृहणी का सम्मान प्राप्त किया तो एक अन्य गेम में श्रीमती रजनी गर्ग ने बाजी मारी। कार्यक्रम में मंच संचालन महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रैनू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अन्त में "हर हर तुलसी घर घर तुलसी" अभियान के तहत श्रीमती शिल्पी बिंदल ने सभी महिलाओं को एक एक तुलसी का पौधा भेंटस्वरूप किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें