आगरा में ईदगाह बस स्टैंड पर यात्रियों गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर जहां पीने के लिए ठंडा पानी नहीं है, वहीं वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय में भी लोगों का पसीना निकल रहा है। जिससे यात्रियों को गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है।