फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में बाह में जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलसूत्र वाले भाषण पर अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब ये लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस का राज आ गया तो बहनों के मंगलसूत्र छीनकर औरों को दिए जाएंगे, भैंस छीन लेंगे, किस प्रकार का संवाद हो रहा है। खाद, बीज, शिक्षा, चिकित्सा, सड़कों, उद्योग और रोजगार की बात नहीं करना चाहते।