फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोगों को बड़ी राहत...जलकल के बकाया पर ब्याज शून्य, एकमुश्त सेटलमेंट योजना को मंजूरी

आगरा शहर के करीब डेढ़ लाख परिवारों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम सदन में शनिवार को हुई बैठक में जलकल के बकाया पर ब्याज माफी के लिए एकमुश्त सेटलमेंट योजना को मंजूरी दे दी गई। लोग अपना बकाया बिना किसी ब्याज के जमा करा सकेंगे। इसके साथ ही एनुअल रेंटल वैल्यू (एआरवी) को 2014 से लागू करने के बजाय बिल में अपडेट हो चुके अंतिम एआरवी के अनुसार एरियर तय करने का भी फैसला लिया गया। इससे पहले हाउस टैक्स को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों का कहना था कि जब जलकल ने नगर निगम के एआरवी लागू करने के बाद अपने सिस्टम में अपडेट नहीं किया और पुरानी दरों से ही बिल वसूलते रहे तो बिल देने वालों को अब बकाया और टैक्स दिखाकर क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें