फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एआरवी की 140 वाइल शेष, मरीजों की बढ़ेगी मुसीबत

आगरा। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी)की 140 वाइल बची हैं। ये मंगलवार के लिए पर्याप्त होंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वाइल की कमी है। ऐसे में एआरवी नहीं आई तो बुधवार से मरीजों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी। दरअसल, एआरवी खत्म होने पर शनिवार को 1,500 वाइल प्राप्त हुई थीं, जिसमें से 400 जिला अस्पताल और बाकी की 1100 सीएचसी पर भेज दीं। जिला अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज आते हैं। एक वाइल से चार मरीजों को इंजेक्शन लगाया जाता है। सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एआरवी की कमी चल रही है। इसके लिए शासन से पांच हजार वाइल और मांगी है। एक-दो दिन में ये प्राप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें