आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में नवजातों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परिजन भटकने को मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण माता-पिता के आधार कार्ड और अस्पताल के रिकॉर्ड में दर्ज नाम की स्पेलिंग (वर्तनी) में अंतर होना है। स्थिति यह है कि हर 10 में से लगभग 4 प्रमाण पत्रों में ऐसी ही तकनीकी गड़बड़ी सामने आ रही है, जिसे ठीक कराने के लिए लोग लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।