गुरुग्राम के डॉ. अनुज चावला ने बताया कि हड्डी रोगों में खासतौर से युवाओं में मोटापा भी बड़ी वजह है। हड्डियों पर दबाव पड़ने से टेढ़ा होना, जोड़ घिसने, सपाट तलवे, उम्र से पहले गठिया की शिकायत मिल रही है। जयपुर के डॉ. राहुल उपाध्याय और चंडीगढ़ के डॉ. चंदन नारंग ने बताया कि मोच भी हल्की और गंभीर होती है। लंबे समय के बाद मरीज इससे ताउम्र दर्द झेलते हैं और हड्डियों के विकार भी पनप जाते हैं। मोच आने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। कई बार सर्जरी भी करनी पड़ती है।