फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स ने मांगे रुपये...शिशु की माैत, लापरवाही का आरोप

आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवजात की मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार रात्रि बसेरी काजी निवासी वसंत कुमार अपनी पत्नी पिंकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए लेकर पहुंचे। पिंकी ने रात पाैने दाे बचे शिशु को जन्म दिया। जन्म के समय बेटी स्वस्थ थी। एक घंटे बाद ही उसे परेशानी हुई तो वसंत कुमार ने केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स को बताया लेकिन स्टाफ नर्स ने सुबह देखने की कहकर टाल दिया। कुछ देर बाद ही नवजात की हालत बिगड़ने पर पिता वसंत कुमार उसे लेकर भरतपुर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई। उससे डिलीवरी के नाम पर एक हजार रुपये लिए गए और 500 रुपये की दवा बाजार से मंगाई गईं। केंद्र अधीक्षक डॉ. राजकमल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें