सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जगनेर और बसई जगनेर थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोनों थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन जगनेर थाना प्रभारी निरीक्षक और बसई जगनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने राष्ट्रीय एकता स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के नारे लगाकर देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।