फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, झेलना पड़ा लोगों का विरोध

अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:23 PM IST

आगरा में भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच नगर निगम ने सोमवार को बूढ़ी का नगला दयालबाग स्थित पुष्पांजलि बाग में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन दल ने तीन दर्जन से अधिक घरों के आगे सड़क घेरकर बनाए गए चबूतरे और रैंप बुलडोजर से ध्वस्त करा दिए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने बुलडोजर के आगे खड़े होकर विरोध कर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रवर्तन दल ने सख्ती कर उन्हें साइड कर दिया। बता दें, दो दिन पहले चले अभियान के दौरान निगम ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों के अवैध निर्माण को जमींदोज किया था। हालांकि उस दौरान लोगों ने निगम अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई थी। इसी के बाद निगम ने अभियान चलाकर सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। अभियान के दौरान अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता टीम के साथ मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें