आगरा। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपी टी-20 लीग) के चौथे सीजन के प्लेयर ऑक्शन में इस बार आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र लीग के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना होंगे। 24 जुलाई को आगरा में होने वाले ऑक्शन में उनकी मौजूदगी से आयोजन का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा। 'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर रैना युवा खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं। ऐसे में पहली बार आगरा में आयोजित हो रहे यूपी टी-20 लीग ऑक्शन में उनकी उपस्थिति खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास होगी। रैना की मौजदूगी ऑक्शन में चार चांद लगाएगी।