फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए सांसद ने कराया हवन

आगरा के फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर आगरा-ग्वालियर रोड स्थित श्री कैला देवी ब्रज धाम मंदिर, इटोरा में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कराया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि की कामना की। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि निर्वाचित रूप से प्रधानमंत्री मोदी का लगातार 4399 दिनों तक देश की सेवा करना जनता के विश्वास का प्रतीक है, उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर सत्यदेव दुबे, वीरेंद्र प्रधान, डॉ. महावीर, अंकित मिश्रा, सुशील चाहर, धर्मेंद्र सिंह उर्फ धन्ना, निहाल चौधरी, राजबहादुर, मानसिंह प्रधान, विक्रम सिंह, केके प्रधान, हिमांशु शर्मा आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें