फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से रविवार को बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर चुनरी मनोरथ उत्सव आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना मैया को चुनरी अर्पित कर दुग्ध की धार चढ़ाई और दीपदान किया। यमुना को प्रदूषणमुक्त रखने और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। उत्सव के तहत गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से बैंड-बाजों और ढोल के साथ यात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पार्वती घाट पर महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा और पंकज शास्त्री के मार्गदर्शन में पूजन हुआ। नाव से यमुना मैया को चुनरी अर्पित की गई। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 13 नवंबर से शुरू होगा।। समारोह में नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनोज बंसल, महंत गोपी गुरु, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, वत्सला प्रभाकर, विजय रोहतगी, राजीव अग्रवाल, पार्षद पूजा गुप्ता, शेखर गोयल, केके अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें