आगरा। जलकल के बिल जमा करने के बाद भी लोगों से एरियर वसूलने का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। मामले में विशेष सदन बुलाने की मांग पर अड़े पार्षदों ने महापौर हेमलता दिवाकर से जल्द सदन बुलाने की मांग शुरू कर दी है। पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि नगर निगम अधिनियम की धारा 88 के तहत पार्षदों की मांग के बाद पंद्रह दिन के भीतर विशेष सदन बुलाना होता है। चूंकि इसी बीच महापौर के परिवार में दुखद घटना हो गई थी, इसलिए सदन की बैठक बुलाने का विषय आगे नहीं बढ़ा।