फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में प्रधानों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

Mon, 30 Oct 2023 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

मथुरा में जिला ग्राम प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठ गए।

सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जनपद भर से आए ग्राम प्रधान सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी देख उनके कार्यालय के सामने प्रधान बैठ गए।

15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। करीब दो घंटे तक ये प्रदर्शन चला। इस में प्रधानों की मांग मानदेय बढ़ाने की भी है। उनका कहना है कि उन्हें सरकार रोजगार सेवक से भी कम मानदेय दे रही है, जबकि रोजगार सेवक उनके अधीन काम करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें