फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गत्ता फैक्टरी में अचानक भड़की आग, लाखों का माल राख; शॉर्ट सर्किट की चिंगारी बनी तबाही की वजह

आगरा के ट्रांस यमुना के नगला चंदन क्षेत्र स्थित गत्ता फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरी फैक्टरी को चपेट में ले गई, जिससे अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार माल व कच्चा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्टरी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें