मैं लाड़ला खाटू वाले का परिवार सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को लाड़ली बहना सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। दो कन्याओं के हाथ पीले किए गए। बेलनगंज स्थित तिकोनिया से बरात निकाली गई, जो भैरों बाजार, चंदा पान वाली गली से होती हुई जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं। मंदिर द्वार पर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ बरातियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और अध्यक्ष राकेश राजपूत ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। समिति के सचिव अजय कुमार गोला ने बताया कि पंकज संग गंगा और सुभाष संग राखी के परिणय सूत्र में बंधने पर उन्हें गृहस्थी के सामान भी भेंट किए गए। कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को खाटूश्याम मंदिर में उत्सव का दूसरा चरण शुरू होगा। बाबा का छप्पन भोग लगाया जाएगा। रात 9 बजे से बरेली की भजन गायिका अंजलि द्विवेदी भजनों की प्रस्तुति देंगी। इस दौरान अजय शिवहरे, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र सिंह, मुकेश आसीवाल, विपिन अग्रवाल और अमित बंसल आदि मौजूद रहे।