आगरा में मकर संक्रांति पर्व को दान एवं पतंग उत्सव के रूप में मनाते हुए तपस्या फाउंडेशन ने बूढ़ी का नगला, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। मलिन बस्तियों के 100 से अधिक बच्चों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। शुभारंभ संस्था संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी, संरक्षक नितिन कोहली, आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ ने किया। संस्थापक अध्यक्ष ने आदित्य हृदय स्तोत्र एवं विभिन्न मंत्रों का उच्चारण कर बच्चों को इनके अर्थ समझाए। जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र, खाद्य सामग्री और पतंग बांटीं। बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। मौके पर मोहित दिवाकर, दिव्यांश सक्सेना, प्रियंका अग्रवाल, अमोल गुप्ता, सचिन चतुर्वेदी, प्रशांत सोनी, उमेश सिंह, राहुल शाक्य आदि मौजूद रहे।