फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का 28 फरवरी से होगा शुभारंभ

अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण एवं आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन बुधवार को पुष्पांजलि महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग ने किया। संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और संयोजक विकास बंसल ने बताया कि टूर्नामेंट 28 फरवरी से 2 मार्च तक स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। परिणाम घोषणा के साथ दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह होगा। 23 मार्च को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के परामर्श, जांच और निशुल्क दवा वितरण की जाएगी। आठ टीमों के बीच होंगे मुकाबले, टूर्नामेंट आठ टीमों में कमला नगर, जयपुर हाउस, सुल्तानपुरा, बेलनगंज, खंदारी, आगरा महानगर प्रथम, आगरा महानगर द्वितीय और ताजगंज के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन मैच खंदारी और जयपुर हाउस के मध्य होगा। प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे और पूरे टूर्नामेंट में लीग पद्धति से मैच आयोजित होंगे। इस दौरान महामंत्री अंकित अग्रवाल, संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, प्रतीक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग, कुनाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, केशव अग्रवाल, रमा शंकर अग्रवाल,जवाहर लाल अग्रवाल, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल, आदि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें