फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: समारोह में शरीदों के परिवारों को किया नमन, जिलाधिकारी बोले- आसान नहीं देश के लिए जान देना

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया।। खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित समारोह में 50 से अधिक वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला और जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की वीरांगनाओं के योगदान और उनके त्याग को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वीरांगनाओं को सम्मान प्रदान किया। उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान को सलाम किया। समारोह मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत देशभक्ति और सम्मान की भावना को समर्पित है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्यक्रम में कहा कि मैं इस समय बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी ने किसी प्रकार से देश की सेवा करता है, लेकिन कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने प्राणों को न्याैछावर कर देना ये आसान नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें