फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां तुझे प्रणाम के वीरांगना सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुति से और चटख हुए देशभक्ति के रंग

उत्तर प्रदेश के आगरा में 'मां तुझे प्रणाम' के तहत आयोजित वीरांगना सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने माहौल में बिखरे देशभक्ति के रंग और चटख कर दिए। हाथों में तिरंगा लिए, जोश और जुनून के साथ छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर एक के बाद एक प्रभावी प्रस्तुति दी। मौजूद लोगों ने भारत माता और शहीदों के जयकारे लगाकर जोश बढ़ाया। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में आयोजित समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने अपने बैंड के साथ मां से माटी, मां से माता... देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। वंदे मातरम् के बाद अनेकता में एकता थीम पर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने वीरांगनाओं को नमन करते हुए प्रस्तुति को समाप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें