आगरा के जगदीशपुरा के किशोरपुरा के पास सड़क पर कील डाल दी गईं, जिससे वाहन रुक गए। गाड़ियां पंक्चर हो जाने की वजह से आगे नहीं बढ़ीं। कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। बाद में स्थानीय लोग आए और कील को रास्ते से हटाया। इसके बाद ही वाहन निकल सके। कील कौन डाल कर गया था, यह किसी को पता नहीं चल सका। एक व्यक्ति ने बताया कि युवक थैली में कील लेकर जा रहा था। थैला फटा हुआ था। इस वजह से कील सड़क पर बिखर गई।