आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 75-80 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 30 से कम उम्र के 15 फीसदी, 31 से 50 साल के 50 फीसदी और बाकी 51 से अधिक उम्र के हैं। इनमें 70 फीसदी मरीजों में अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की वजह से बीमारी बन रही है।