आगरा। केसीआई पैंथर्स बनी चैंपियन, अतुल्य वॉयेजेज को 45 रन से हराया प्रियंका लूथरा बनीं प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, पावनी कुनिल को मिला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आगरा। द्वितीय अमर शहीद राधेश्याम यादव मेमोरियल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केसीआई पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अतुल्य वॉयेजेज को 45 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।