केंद्रीय हिंदी संस्थान में नया सत्र प्रारम्भ होने जा रहा है। इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंच से विदेशी छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान जब विदेशी छात्राओं ने 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गीत प्रस्तुत किया तो हॉल तालियों से गूंज उठा।