कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे के बाद यूपी पुलिस के सिपाही प्रवीन कुमार की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल हादसे के बाद घटना स्थल पर सबसे पहले प्रवीन कुमार ही मौके पर पहुंचे। तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पड़ी हुई थी। चीत्कार के बीच राहगीरों की मदद से सिपाही ने तालाब में छलांग लगा दी। ग्रीमीणों की मदद से ट्रॉली को उठाया। इसके बाद मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।