आगरा के अवधपुरी स्थित महारानी बाग के ए ब्लॉक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक किया जा रहा है। कथा प्रारम्भ से पूर्व शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्रों में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बैंड बाजों की मधुर धुन पर झूमती हुईं सम्मिलित हुईं। यात्रा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई।