आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह से दिनदहाड़े चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। परिजन की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति बच्चे को उंगली पकड़कर साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी बच्चा सीसीटीवी में अपहर्ता के साथ नजर आया है। आगरा से जीआरपी व आरपीएफ की टीम ग्वालियर रवाना हो गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है।