फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के बिचपुरी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

आगरा के कस्बा बिचपुरी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। खंड विकास कार्यालय, खंड शिक्षा कार्यालय, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, पशु चिकित्सालय, विद्युत उपकेंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट, आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, आरबीएस पॉलिटेक्निक, आरबीएस कॉलेज के कृषि संकाय और परिषदीय विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। वहीं, कस्बा मिढ़ाकुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके अलावा मिढ़ाकुर में मुस्लिम युवाओं ने मुस्लिम बस्ती से गांव और बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए। पथौली के मजरा नगला अक्खे में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव मयंक खिरवार ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें