फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मात्र दो मिनट में मोबाइल से बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, स्कैन करें QR कोड...जानें इसके फायदे

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान चल रहा है। जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे क्यूआर कोड के जरिये भी बना सकते हैं। इसके लाभार्थियों को पंजीकृत 101 अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 895270 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के 42 हजार लाभार्थी हैं। इस योजना में कैंसर, किडनी, लिवर समेत सभी तरह के मर्ज का 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। इस योजना में 101 अस्पताल पंजीकृत हैं, जिसमें 78 निजी और 23 सरकारी हैं। इन पंजीकृत अस्पतालों के अलावा क्यूआर कोड से भी कार्ड बनाया जा सकता है। इसके अलावा 18 सीएचसी, 45 पीएचसी, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, 60 शहरी स्वास्थ्य केंद्र और 93 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी कार्ड बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें