आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र में सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक चांद उर्फ सद्दाम (35) को उसकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पति और अन्य के साथ मिलकर रोक लिया। पुराने फोटो-वीडियो पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने चालक को ऑटो से बाहर खींचकर पेट्रोल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस की मदद से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।