फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाशिवरात्रि पर निकली शिव संदेश यात्रा

फतेहपुर सीकरी। त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में विशाल शिव संदेश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विशाल शिवलिंग के साथ सैकड़ो कलश धारी ने ब्रह्म कुमारी महिलाओं ने भाग लिया ।शिव संदेश यात्रा बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ग्राउंड से जय श्री राम मंदिर, चूड़ी बाजार,सराफा बाजार ,मुख्य बाजार, बस स्टैंड, संतोष नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची इस यात्रा में परमपिता शिव के संदेशों की तख्तियां लिए हुए ब्रह्म कुमारी बहने संदेश दे रही थी। शिव संदेश यात्रा का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, अंजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिव संदेश यात्रा के बाद हुए भव्य कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्म कुमारी बहनों द्वारा परमपिता शिव बाबा को सर्वोपरि मानते हुए अपने वक्तव्य दिए। इस मौके पर बीके अनीता दीदी,रेनू दीदी, राम प्रसाद, छीतर मल, विष्णु कुमार,बजरंग, गीता,सतीश गोस्वामी, शकुंतला, ओमप्रकाश, बिहारी लाल, प्रवीण कुमार ,रजनी बहन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें