फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बनेगा भव्य लोकोदय तीर्थक्षेत्र, 40 बीघा भूमि में होगा विकसित

अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Oct 2025 07:11 PM IST

आगरा के रुनकता में आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट स्थित स्थल पर रविवार को लोकोदय तीर्थक्षेत्र का भव्य भूमि पूजन समारोह बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या मौजूद रहे। लगभग 40 बीघा भूमि में विकसित होने वाला यह लोकोदय महातीर्थ जैन धर्म की आस्था और मानवता का प्रतीक बनेगा। यहां जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से लेकर 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर तक के जिनालयों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र में सेवा केंद्र, शिक्षा संस्थान, मेडिकल सुविधाएं, धर्मशाला, संत निवास, गौशाला और गेस्ट हाउस जैसी व्यवस्थाओं की भी योजना बनाई गई है। आयोजकों के अनुसार, लोकोदय तीर्थक्षेत्र केवल जैन समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के कल्याण और सेवा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मनोज जैन, प्रदीप जैन (पीएनसी), निर्मल कुमार जैन, नीरज जैन, रूपेश जैन चांदी वाले, नरेंद्र कुमार जैन, दिलीप जैन, मुकेश जैन आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें