आगरा के बल्केश्वर चौराहे पर आठ फरवरी को प्रस्तावित महा विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का शुक्रवार को विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन समिति ने वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल होकर जाति में बंटने की बजाय एकजुटता का प्रदर्शन करें। बताया कि इसमें प्रख्यात हिंदू धर्म प्रचारक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उद्बोधन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमला नगर, विजय नगर, बलकेश्वर, वाटर वर्क्स, गांधीनगर, कर्मयोगी व अन्य क्षेत्र में समिति प्रचार प्रसार कर रही है । बताया कि शनिवार को बाइक रैली निकाली जाएगी ताकि लोगों को आयोजन में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया जा सके। वहीं, पार्षद पूजा बंसल ने बताया कि सनातन संस्कृति की धारा से कुछ लोग भटक रहे है, उन्हें फिर से इसी विचारधारा पर चलने के लिए जागरूक किया जाएगा। इससे सभी हिंदू जाति एक होकर समाज और राष्ट्र का उत्थान में सहभागी बन सकेंगे। इस दौरान रमन अग्रवाल, गोपाल, सुमन गोयल, गिर्राज बंसल, ममता शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंघल, नंदी महाजन, आशा अग्रवाल, इंद्र डाबर, ब्रह्मा गुप्ता, मनीष, दुर्गेश व अन्य मौजूद रहे ।