फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केस खत्म कराने के नाम पर 57 हजार की धोखाधड़ी

आगरा के थाना पुलिस की सांठगांठ से प्राथमिकी खत्म कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोहागढ़, लकावली निवासी रवि राजपूत ने बताया कि उनका एक केस एकता थाने में चल रहा है। इसे खत्म कराने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सुनील यादव ने बात की। कहा कि पुलिस में अच्छी सेटिंग है। वह केस को खत्म करा देगा। गाड़ी भी दिला देगा। बदले में 57 हजार रुपये की मांग की। वह तैयार हो गए। रकम देने के बाद भी केस खत्म नहीं हुआ। रवि का कहना है कि उसके पिता की तबीयत खराब है। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। इस पर थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें