फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार में सवारी बैठाकर लूटने वाले गिरोह के 4 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 09:16 PM IST

दिल्ली का गिरोह कार में सवारी बैठाकर लूट कर रहा था। 13 नवंबर को मथुरा से हाथरस के लिए कार में बैठाकर युवक को लूटकर एत्मादपुर में फेंक दिया गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई। बुधवार की तड़के मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत के रहने वाले हैं। वहां से आकर वारदात करते थे। हमीरपुर, थाना कुरारा के गांव ब्रह्मा का डेरा निवासी दीपक कुमार ने बताया था कि वह 13 नवंबर को सूरत से मथुरा ट्रेन से आए थे। वहां से हाथरस के सासनी में मौसी के घर जाने के लिए मथुरा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक उसके पास आए। हाथरस जाने के लिए कार (टैक्सी) में बैठा लिया। चालक ने रास्ते में जाम लगने की बात कहकर आगरा होकर जाने की बात कही थी। रास्ते मे कार में बैठे युवकों ने दो मोबाइल व रुपये छीन लिए। विरोध करने पर बुढ़िया के ताल, एत्मादपुर के पास हाइवे पर गाड़ी से धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए, गाड़ी से गिरने से उसके पैर में चोट लगने से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश में टीम लगी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का नंबर मिल गया। इससे आरोपियों की पहचान होने पर तलाश की जा रही थी। बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे कट के पास आरोपियों की घेराबंदी कर ली गई। इस पर वाे फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक घायल हो गया। तीन अन्य भी पकड़े गए। आरोपियों में बागपत स्थित थाना सिंघावली के अहीर मोहल्ला किराना डाकवाली गली अमीनगर के 51 वर्षीय वसीम के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दिल्ली, शाहदरा निवासी साहिल, गाजियाबाद के थाना लोनी स्थित पूजा कालोनी निवासी आरिफ उर्फ समीर और आरिफ को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से छीने गए दो मोबाइल, रुपये, दो डेबिट कार्ड, एक कार और एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का एक गिरोह है, जो लोगो को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। वसीम पर पूर्व में अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें