आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को बाह के खेड़ा राठौर में सरसों के तेल में मिलावट किए जाने की आशंका में गोदाम पर छापा मारा। सरसों के तेल में राइस ब्रान ऑयल (चावल की भूसी का तेल) मिलाकर बाजार में खपाने की शिकायत मिली थी। टीम ने 990 किलो तेल जब्त कर जांच के लिए दो नमूने लिए हैं। संचालक को नोटिस भी दिया है।