फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भीषण गर्मी से हाॅट मिक्स प्लांट में लगी आग, धुएं का गुबार देख दहशत में आए लोग

Arun Parashar Updated Sat, 06 Jun 2026 09:16 PM IST

आगरा के ग्वालियर हाईवे से गांव ताहरपुर वाले लिंक मार्ग पर आरपी अग्रवाल का हाॅट मिक्स प्लांट स्थित है। प्लांट में कोलतार मे गिट्टी मिक्सिंग का कार्य किया जाता था। प्लांट के मैनेजर दीवान सिंह ने बताया कि प्लांट छह माह से बंद पड़ा था। प्लांट में कोलतार के 5 से 6 ड्रम व गैस सिलिंडर रखे हुए थे। रविवार की शाम 3 बजे भीषण गर्मी के चलते कोलतार के ड्रम में अचानक आग लग गई। प्लांट से धुएं का गुबार उठने लगा। आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें