फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शादी समारोह में बवाल...मेहमानों से मारपीट और पथराव, जान बचाकर भागे लोग; 60 के खिलाफ FIR

आगरा के थाना सदर के नगला काछियान में शादी समारोह में मंगलवार रात बवाल हो गया। गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। शादी समारोह में खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए दाैड़ पड़े। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस को देख मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। पीड़ित अख्तर खां ने बताया कि शादी समारोह में 40 से 50 लोग घुस आए। सारे खाने को फेंक दिया। मेहमानों से अभद्रता की। मारपीट कर पथराव किया। इसमें चार लोग चोटिल हो गए। मामले में 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें