आगरा के बाह में जिस बेटी ने आठ साल पहले मां की मौत के बाद पूरे घर को संभाला, उसी बेटी की सांसें पिता ने चंबल के गहरे पानी में घोंट दीं। दिल्ली की दक्षिण तिगड़ी बस्ती में दूसरी जाति के युवक से प्रेम और चार माह का गर्भ पिता को नागवार गुजरा। पुलिस के अनुसार झूठी शान की खातिर पिता ने बेटी को धोखे से बासौनी के चंबल घाट लाकर हमेशा के लिए चुप करा दिया। बुधवार को तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दिल्ली पुलिस खाली हाथ लौट गई।