आगरा के एकता थाना क्षेत्र के दिगनेर गांव में रहने वाले किसान पूरन सिंह ने दरोगा भर्ती परीक्षा में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विनय उर्फ वीनू और उसके साले जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विनय ने पूरन सिंह के बेटे विश्वजीत को दरोगा बनाने के लिए 15 लाख रुपये मांगे थे। उसने अपने साले जितेंद्र को तहसीलदार का नाजिर बताकर प्रभाव का हवाला दिया। एक मार्च को पूरन सिंह ने विनय को पांच लाख रुपये दिए, जिसका वीडियो भी बनाया गया था। रुपये लेने के बाद विनय टालमटोल कर भाग गया और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एकता थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।